नौसेना का आईएनएस सुनयना पहुंचा माले, तैनाती का पहला पड़ाव
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुनयना मालदीव के ‘माले’ पहुंचा है। इस भारतीय समुद्री जहाज ने अपनी ऑपरेशनल तैनाती के पहले पड़ाव के रूप में माले में प्रवेश किया है। नौसैनिक दल की यह महत्वपूर्ण यात्रा ‘आईओएस सागर’ पहल के तहत की जा रही है।