प्योंगयांग का परमाणु कार्यक्रम बना चिंता का सबब, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने निरस्त्रीकरण पर दिया जोर
सोल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को दक्षिण कोरिया, अमेरिका और उनके सहयोगी देशों ने जरूरी बताया है। इन देशों ने प्योंगयांग के परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के लिए धन जुटाने के प्रयासों को रोकने के उद्देश्य से लगाए गए नए प्रतिबंधों का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू करने की अपील की है।