पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर आदिल हुसैन के परिवार का छलका दर्द, बोले-बेटे की शहादत पर गर्व
अनंतनाग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने नरंसहार किया था। आतंकियों के हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू-चालक (घोड़ा चालक) आदिल हुसैन शाह भी शामिल थे। पहलगाम की पहली बरसी पर परिवार के लोग आदिल हुसैन शाह को याद करते हुए भावुक हो गए। परिवार कहता है कि वे हर पल उनकी कमी महसूस करते हैं। इस असहनीय दुख के बावजूद वे अपने मन में गर्व का भाव भी संजोए हुए हैं।