राजनाथ सिंह करेंगे डिफेंस पीएसयू के कामकाज की वार्षिक समीक्षा

IANS | August 31, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) के प्रदर्शन की वार्षिक समीक्षा की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 सितंबर को नई दिल्ली में कुल 16 डिफेंस पीएसयू के प्रदर्शन की वार्षिक समीक्षा करेंगे। इस दौरान रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक के विकास, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और रक्षा निर्यात बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।

गोताखोरी और पनडुब्बी बचाव मिशन में 'निपुण' हुई नौसेना, बेड़े में शामिल स्वदेशी पोत

IANS | August 31, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत ‘निपुण’ सोमवार को नौसैनिक बेड़े में शामिल हो गया है। इसको खास तौर पर गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के नीचे होने वाले अंडर वॉटर मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। यह संकट में फंसी सबमरीन की भी मदद कर सकता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में इसे नौसेना में शामिल किया गया।

रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार का रास्ता आसान

IANS | August 28, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस) भारत सरकार ने रक्षा निर्यात से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव रक्षा क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने और भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार में तेजी से कारोबार करने में सक्षम बनाने के लिए गए हैं।

रक्षाबंधन पर 'भारत रक्षा पर्व' स्कूली बच्चों ने थल सेनाध्यक्ष को बांधी राखी

IANS | August 28, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन के मौके पर स्कूली छात्राओं ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को राखी बांधी है। यह कार्यक्रम 'भारत रक्षा पर्व' के तहत आयोजित किया गया। छात्राओं ने थल सेनाध्यक्ष को राखी बांधकर भारतीय सेना के प्रति अपना प्यार, सम्मान और आभार जताया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।

ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान

IANS | August 26, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय लोइटरिंग म्यूनिशन (युद्धक ड्रोन) संभवत पाकिस्तान के किरना हिल्स इलाके से टकराया हो सकता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने किराना हिल्स को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया था।

अमेठी में तैयार 'शेर' एके-203 को मिली बड़ी सफलता, 100 फीसदी स्वदेशी हुई राइफल

IANS | August 25, 2026 8:37 PM

अमेठी, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना के लिए स्वदेशी एके-203 राइफल अब पूरी तरह भारत में तैयार होने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर चुकी है। अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में तैयार की जा रही इस आधुनिक राइफल को 'शेर' नाम दिया गया है। फैक्ट्री में इसके उत्पादन को लगातार बढ़ाने की तैयारी चल रही है और जल्द ही पूरी तरह स्वदेशी कंपोनेंट से बनी राइफलों की खेप भारतीय सेना को सौंपने की योजना है।

बहुत जल्द एके-203 राइफलों की खेप भारतीय सेना को की जाएगी सुपुर्द, बढ़ेगी सेना की ताकत: मेजर जनरल सुधीश कुमार शर्मा

IANS | August 25, 2026 8:15 PM

अमेठी, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना के लिए स्वदेशी एके-203 राइफल अब बॉर्डर पर गरजने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में तैयार की जा रही इस आधुनिक राइफल को 'शेर' नाम दिया गया है।

मिसाइल निर्माण में बड़ी छलांग, भारतीय उद्योग बनाएंगे डीआरडीओ की विकसित मिसाइलें

IANS | August 25, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस) भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की टेक्नोलॉजी भारतीय उद्योगों को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है।

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जोधपुर में गरज सकते हैं अमेरिकी एफ-35, तरंग शक्ति 2026 में हो सकती है एंट्री

IANS | August 24, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तरंग शक्ति के दूसरे एडिशन में इस बार सबकी नजरें होंगी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर। अमेरिका अपने एफ-35 के साथ इस अभ्यास में शिरकत करने की तैयारी कर रहा है। यह पहली बार होगा कि भारत में एफ-35 किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा बन सकता है। इससे पहले एयरो इंडिया में पहली बार एफ-35 शामिल हुआ था।

हम रक्षा क्षेत्र में किसी भी देश पर निर्भर नहीं रह सकतेः राजनाथ सिंह

IANS | August 23, 2026 2:30 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि अब हमारी सोच यह नहीं होनी चाहिए कि भारत को दुनिया से क्या खरीदना है। हमारी सोच यह होनी चाहिए कि दुनिया भारत से क्या खरीदना चाहती है। स्वदेशी हथियार हमारे लिए कितने जरूरी हैं, इसका उदाहरण हमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत की स्वदेशी हथियार प्रणालियों की क्षमता देखी।