पहलगाम आतंकी हमला : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, 'करारा जवाब मिलेगा'
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा और जल्द ही भारत की ओर से एक्शन लिया जाएगा।