परमवीर अब्दुल हमीद ने 'गन माउनटेड जीप' से पाकिस्तान के पैटन टैंक को किया था तबाह, डिजाइन की समीक्षा के लिए मजबूर हुआ अमेरिका
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद ने 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में एक ऐसा काम किया, जिसे दुश्मन देश आज भी याद करके सिहर जाता है। उन्होंने अपनी एक 'गन माउनटेड जीप' से दुश्मन देश के अमेरिका निर्मित आठ पैटन टैंक तबाह कर दिए थे। दुश्मन देश पर किए इस चोट की गहराई को इसी से समझा जा सकता है कि इसके बाद अमेरिका को उस समय अजेय माने जाने वाले अपने पैटन टैंक के डिजाइन की फिर से समीक्षा करनी पड़ी थी।