पिछले 10 वर्षों में भारत के रक्षा निर्यात में 30 गुना से अधिक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने रक्षा निर्यात में पिछले 10 वर्षों में 30 गुना लंबी छलांग लगाई है, जो वित्त वर्ष 2013-14 के मात्र 686 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये हो गया है। यह भारतीय रक्षा उत्पादों और प्रौद्योगिकियों की दुनिया में स्वीकार्यता को दर्शाता है।