राम मंदिर में पूजा के बाद अयोध्या गुरुकुल पहुंचे गौतम अदाणी, छात्रों ने 'गर्व और प्रोत्साहन का क्षण' बताया

IANS | April 2, 2026 5:12 PM

अयोध्या, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी एक गुरुकुल में पहुंचे। गुरुकुल के छात्रों ने उनके साथ हुई बातचीत को 'गर्व और प्रोत्साहन का क्षण' बताया।

हनुमान जन्मोत्सव पर शिवनगरी काशी पहुंचीं निमरत कौर, संकट मोचन के किए दर्शन

IANS | April 2, 2026 1:29 PM

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीराम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर कई मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन चल रहा है। आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी मंदिरों में श्रीरामदूत की आराधना करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री निमरत कौर शिवनगरी काशी के अति प्राचीन संकट मोचन मंदिर पहुंचीं और दर्शन-पूजन कर अपने आध्यात्मिक अनुभव को व्यक्त किया।

400 साल पुराना देवरिया का सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, यहां भक्तों की हर मुराद होती है पूरी

IANS | April 1, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएमएस)। सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार गुरुवार को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ दिन अधिकांश हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहेगी, जहां विशेष पूजा, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

खोले के हनुमान जी: यहां लेटी हुई अवस्था में भक्तों के कष्ट हरते हैं बालाजी, हनुमान जन्मोत्सव पर चढ़ता है विशेष चोला

IANS | April 1, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर खास तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन क्या आप ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं, जिसकी खोज उनके परम भक्त ने की थी।

काशी का प्राचीनतम नारायण मंदिर, जहां भगवान विष्णु ने सबसे पहले रखा था कदम

IANS | March 31, 2026 9:58 PM

वाराणसी, 31 मार्च (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी को देवों की नगरी भी कहा जाता है। यहां स्थित छोटे-बड़े हर मंदिर की अपनी एक कथा और भक्तिभाव से भरपूर मान्यता भी है। गंगा और वरुणा नदी के संगम पर नारायण को समर्पित अति प्राचीन मंदिर स्थित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने काशी में सबसे पहले यहीं पर कदम रखा था।

जैन समुदाय ने गांधीनगर में 'सम्राट संप्रति संग्रहालय' के उद्घाटन का स्वागत किया

IANS | March 31, 2026 5:50 PM

गांधीनगर, 31 मार्च (आईएएनएस)। जैन समुदाय के सदस्यों और आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज के अनुयायियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर अपनी खुशी व्यक्त की और महावीर जयंती के अवसर पर 'सम्राट संप्रति संग्रहालय' के उद्घाटन की सराहना की।

मां बगदाई मंदिर: यहां नारियल या फूल नहीं, भोग में मां को चढ़ते हैं 5 पत्थर; अनोखी है परंपरा

IANS | March 30, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। देशभर के देवी मंदिरों में माता रानी को फूल और फल अर्पित किए जाते हैं। ज्यादातर मंदिरों में नारियल और कुछ मंदिरों में बलि प्रथा आज भी चलती है, लेकिन क्या आप ऐसे देवी मंदिर के बारे में जानते हैं कि जहां मां को प्रसाद के रूप में पत्थर चढ़ाए जाते हैं, वो भी गिनती के पांच पत्थर?

बिजेथुआ महाबीरन धाम : हनुमान जयंती पर विशेष कृपा पाने के लिए जरूर करें इस मंदिर में दर्शन

IANS | March 29, 2026 9:44 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हनुमान जयंती के मौके पर देशभर के प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

महामृत्युंजय मंदिर: मायावी हैं मंडी में विराजमान भगवान शिव, दिन में पांच बार बदलते हैं चेहरे पर भाव

IANS | March 29, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्राचीन शिव मंदिरों से लेकर 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव की आराधना शिवलिंग के रूप में होती है। भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित कर कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं, लेकिन हिमाचल के मंडी में ऐसा शिव मंदिर है, जहां मौत भी आकर घुटने टेक देती है। हम बात कर रहे हैं मंडी में स्थापित रहस्यमयी महामृत्युंजय मंदिर की। माना जाता है कि यहां मौत भी अपना रास्ता बदल लेती है।

नगर कोट माता: यहां विराजमान हैं उज्जैन की 'महारानी', सदियों से कर रही हैं लोगों की रक्षा

IANS | March 28, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी माना जाता है। बाबा महाकाल को उज्जैन का राजा कहा जाता है और भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उज्जैन में बाबा को जहां 'राजा' की उपाधि दी गई है, वहीं उज्जैन की 'रानी' कौन हैं?