जेवर हवाईअड्डे के आसपास कीमतें बढ़ने पर भू-माफिया, घोटालेबाज हो गए सक्रिय
ग्रेटर नोएडा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, उसी तेजी से लोगों के साथ धोखाधड़ी और फ्रॉड भी हो रहा है। एक तरफ जेवर एयरपोर्ट के लिए काम तेजी से हो रहा है, आसपास के कई जिलों में लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने वाला है, वहीं दूसरी तरफ जेवर एयरपोर्ट और उसके आसपास लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की जा रही है।