बिहार में शराबबंदी के बाद बढ़ी अन्य नशीले पदार्थों की खपत, गांव तक पहुंच रही 'नशे की पुड़िया'
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी कानून लागू कर सरकार भले ही खुद अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन शराबबंदी कानून के बाद अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ने की बात भी कही जा रही है।