सात भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यमुना अथॉरिटी को भी भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जेवर में जबसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम शुरू हुआ, तब से भूमाफिया एक्टिव हो गए हैं। नोएडा एयरपोर्ट की अधिग्रहित जमीन पर कुछ भूमाफिया अवैध कब्जा कर रहे हैं। इनके खिलाफ जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। थाना रबूपुरा में जेवर तहसील में कार्यरत लेखपाल ने 7 भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।