शराबबंदी वाले बिहार में नशे में लड़खड़ाते स्कूल पहुंचे दो शिक्षक गिरफ्तार
खगड़िया, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में पूरी तरह शराबबंदी है, लेकिन, जब सरकारी कर्मचारी भी इस कानून का खुला उल्लंघन कर रहे हों तो क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला खगड़िया जिले के एक सरकारी स्कूल से सामने आया, जहां दो शिक्षकों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया।