मेयरों ने कनाडा में भारतीयों व दक्षिण एशियाई लोगों से जबरन वसूली करने वालों पर की कार्रवाई की मांग
टोरंटो, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय और दक्षिण एशियाई व्यापारिक समुदायों के खिलाफ जबरन वसूली की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जताते हुए, कनाडा के ब्रैम्पटन और सरे शहरों के मेयरों ने सरकार से इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।