युवा व्यवसायी की हत्या के खिलाफ पलामू में छतरपुर और हरिहरगंज बाजार बंद
रांची, 19 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू में युवा व्यवसायी शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या की वारदात पर शुक्रवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। इसके विरोध में पलामू के छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय और हरिहरगंज बाजार बंद रखा गया।