लखनऊ : कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री के मामले में फार्मा मालिक पर एफआईआर दर्ज
लखनऊ, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री और फर्जी बिलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्य ने अमीनाबाद कोतवाली में श्री श्याम फार्मा के मालिक विशाल चौरसिया के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया है।