कोर्ट ने पत्रकार महेश लांगा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
राजकोट, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घोटाले के आरोप में पहले से ही साबरमती जेल में बंद वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को राजकोट पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उन्हें राजकोट लेकर पहुंची और शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महेश लांगा को चार दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी।