गिरिडीह में कार्तिक पूर्णिमा की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 20 से अधिक घायल
गिरिडीह, 5 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।