सीडब्ल्यूजी 2026: प्रिया महिलाओं के 60 किग्रा बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और मेडल पक्का

IANS | July 28, 2026 11:52 PM

ग्लासगो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रिया ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को 4-1 के निर्णय से हराया। इसी के साथ प्रिया ने साथी बॉक्सर प्रीति के साथ मिलकर भारत के लिए मेडल पक्का किया। प्रिया अब 31 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

टेन डोशेट और दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट खत्म, बीसीसीआई जल्द चुनेगा नए सहयोगी स्टाफ: सचिव सैकिया

IANS | July 28, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सालाना कॉन्ट्रैक्ट को पूरा होने तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके बाद बोर्ड जल्द ही उनके स्थान पर नए कोचों की नियुक्ति की घोषणा करेगा। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को 'आईएएनएस' को दी।

एक ओर फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा, दूसरी तरफ हाथ आए मौके भुना रहे सूर्यवंशी

IANS | July 28, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लंबे समय से फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके नए जोड़ीदार वैभव सूर्यवंशी ने हाथ आए मौके को बखूबी भुनाया।

बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट

IANS | July 28, 2026 3:01 PM

नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले बाबर आजम से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम ने टेस्ट का कप्तान बनाए जाने से पहले खुद को फिर से तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने की शर्त पीसीबी के सामने रखी थी।

सुरैश रैना कैसे बने बेहतरीन फिल्डर? दिग्गज खिलाड़ी ने सुनाई पुराने दिनों की कहानी

IANS | July 28, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने अपने खेल के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह अनुशासन और कड़ी तैयारी ने भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर बदल दिया था। रैना ने कहा कि लगातार अभ्यास की संस्कृति ने भारत को दुनिया की सबसे बेहतरीन फील्डिंग इकाइयों में से एक बनने में मदद की।

नाहिद राणा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण: हबीबुल बशर

IANS | July 27, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने तेज गेंदबाज नाहिद राणा की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने उनके वर्कलोड को लेकर पूरी सावधानी बरती थी। इसके बावजूद उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई। इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए।

'मैंने गलतियों को सुधारा, अब परिणाम दिख रहे हैं': रवि बिश्नोई

IANS | July 26, 2026 10:01 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपने रन-अप से जुड़ी कमियों पर काम करने का फायदा अब मैदान पर नजर आ रहा है।

कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतना बेहद खास एहसास: श्रेयस अय्यर

IANS | July 26, 2026 9:50 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है। बतौर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली सीरीज जीत है। अय्यर ने इस जीत को खास बताया है। साथ ही उन्होंने सीरीज में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की है।

'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतना सपना सच होने जैसा: वैभव सूर्यवंशी

IANS | July 26, 2026 9:04 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है।

एलपीएल 2026: जाफना किंग्स ने तस्कीन अहमद की जगह तौहीद हृदोय शामिल

IANS | July 26, 2026 8:49 PM

दांबुला, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश टी20 कप्तान तौहीद हृदोय को लंका प्रीमियर लीग 2026 (एलपीएल-2026) की जाफना किंग्स टीम में शामिल किया गया है। वे अपने बांग्लादेशी साथी तस्कीन अहमद की जगह लेंगे। टूर्नामेंट की प्लेयर्स मैनेजमेंट कमिटी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।