भारत बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की कोशिश सीरीज को 1-1 से बराबर करने की होगी। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो दूसरे टी20 में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।