वन-डे कप में हैम्पशायर के लिए खेलेंगे आशुतोष शर्मा

IANS | July 20, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पुरुषों के मेट्रो बैंक वन-डे कप के लिए हैम्पशायर ने ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 27 वर्षीय आशुतोष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की तरफ से खेलते हैं, जिसके सह-मालिक हैम्पशायर के मालिक जीएमआर हैं।

यूथ टेस्ट: कुशाग्र ओझा का नाबाद शतक, पहले दिन भारतीय अंडर-19 टीम की दमदार बल्लेबाजी

IANS | July 20, 2026 6:50 PM

कोलंबो, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआती दिन सिर्फ 65 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

श्री चरणी-कैथरीन ब्राइस को पछाड़कर डैनी वायट-हॉज ने जीता 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड

IANS | July 20, 2026 5:35 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज को जून 2026 के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड का विजेता चुना गया है, जिन्होंने 'आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026' में शानदार प्रदर्शन किया था।

दिलीप ट्रॉफी: गायकवाड़ संभालेंगे वेस्ट जोन की कमान, मुलानी बने उप-कप्तान

IANS | July 20, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उप-कप्तानी सौंपी गई है। यह टीम सोमवार को जोनल सिलेक्शन कमिटी की बैठक के बाद घोषित की गई। दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड्स पर खेला जाएगा।

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

IANS | July 20, 2026 11:15 AM

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज किया है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

IANS | July 20, 2026 10:23 AM

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 के बाद वनडे सीरीज को भी 1-2 से गंवाया। हालांकि, लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 138 रनों की लाजवाब पारी खेली।

रोहित का शतक, मगर भारत ने 27 रन से गंवाया मैच, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

IANS | July 19, 2026 11:59 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए 'हाई स्कोरिंग' मुकाबले को 27 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित-गिल के बीच 147 रन की साझेदारी, लॉर्ड्स में रचा इतिहास

IANS | July 19, 2026 10:52 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी के बीच 146 गेंदों में 147 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले, इंग्लैंड की पारी में बेन डकेट/जैकब बेथेल और बेन डकेट/जो रूट की जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। ऐसा पहली बार है, जब लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों पारियों में शतकीय साझेदारी देखने को मिली।

बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज, तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

IANS | July 19, 2026 9:27 PM

बुलावायो, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने टी20 सीरीज अपने नाम की। इस जीत से बांग्लादेश ने इस दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

10 ओवरों में लुटाए 97 रन, गुरनूर बरार के नाम दर्ज हुआ 'अनचाहा रिकॉर्ड'

IANS | July 19, 2026 8:50 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' दर्ज हो गया है। बरार ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन लुटा दिए। उन्हें कोई भी विकेट हाथ नहीं लगा। इसी के साथ बरार एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन लुटाने के मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं।