इंग्लैंड आठवें नंबर की टीम और इसी तरह खेल भी रही: स्टुअर्ट ब्रॉड

IANS | July 15, 2026 5:23 PM

बर्मिंघम, 15 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वनडे विश्व कप से पहले गेंदबाजी को मजबूत बनाने के लिए टीम से एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने की अपील की है। ब्रॉड ने कहा कि भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में मिली हार ने इंग्लैंड की कमियां उजागर कर दी हैं।

ऑलराउंडर किसी भी टीम के लिए अहम, विकल्प की कमी नहीं होती: वाशिंगटन सुंदर

IANS | July 15, 2026 3:39 PM

बर्मिंघम, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मंगलवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुंदर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। सुंदर ने कहा कि वह ऑलराउंडर होने पर खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं।

आईसीसी वनडे रैंकिंग: गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट ने लगाई लंबी छलांग

IANS | July 15, 2026 2:54 PM

दुबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के और करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 80 रन की पारी खेलने वाले गिल नंबर वन बनने से 12 स्थान पीछे हैं। फिलहाल वह दूसरे स्थान पर हैं।

जेडन लेनोक्स ने खोला 'पंजा', न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

IANS | July 15, 2026 7:26 AM

गुयाना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 139 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीड

IANS | July 14, 2026 11:33 PM

बर्मिंघम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस दौरे पर आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

यूथ टेस्ट: सागर-लक्ष्य के बीच 186 रन की अटूट साझेदारी, दूसरे दिन तक भारत की शानदार वापसी

IANS | July 14, 2026 6:16 PM

गॉल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 टीम ने मंगलवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका अंडर-19 को करारा जवाब दिया है। श्रीलंकाई टीम ने चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक बगैर कोई विकेट गंवाए 186 रन बना लिए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे में जोश टंग का डेब्यू, जोस बटलर ने लगाया खास 'दोहरा शतक'

IANS | July 14, 2026 4:56 PM

बर्मिंघम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश टंग ने वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया है। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। एजबेस्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

'लॉर्ड्स में टेस्ट जीतना बड़ी बात', भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिलिंद देवड़ा ने दी बधाई

IANS | July 14, 2026 4:01 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट में बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय टीम को इस यादगार जीत पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा और प्रवक्ता सुसीबेन शाह ने बधाई दी है।

पहला वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IANS | July 14, 2026 3:19 PM

एजबेस्टन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

रोहित, बुमराह और कुलदीप की वापसी से टीम इंडिया मजबूत होगी: अभिषेक नायर

IANS | July 14, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना ​​है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी से भारत की बल्लेबाजी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रोहित का अनुभव और शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कामयाबी का असर तुरंत दिखेगा।