महिला वनडे: मैथ्यूज-टेलर ने जड़े शतक, आयरलैंड को 6 विकेट से मात देकर वेस्टइंडीज का सीरीज पर कब्जा

IANS | July 12, 2026 10:27 PM

ब्रेडी, 12 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ ब्रेडी क्रिकेट क्लब में रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया है।

ऋचा घोष ने भारतीय टीम की तरफ से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक लगाया

IANS | July 12, 2026 9:12 PM

लॉर्ड्स, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घोष टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से पांचवी सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

'बैजबॉल' युग का अंत, ब्रेंडन मैकुलम ने छोड़ा इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच का पद

IANS | July 12, 2026 7:27 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत ब्रेंडन मैकुलम ने पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़े रहेंगे। मैकुलम के रेड-बॉल क्रिकेट से हटने के साथ ही इंग्लैंड के चर्चित ‘बैजबॉल’ युग का भी अंत हो गया है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके को बदला था।

टी20 सीरीज में भारत को हराने के बाद खिलाड़ियों को जश्न की छूट: इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम

IANS | July 12, 2026 6:22 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों को जश्न मनाने की अनुमति दी है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह छूट टीम के नए अनुशासनात्मक दिशा-निर्देशों के दायरे में ही होगी और खिलाड़ियों से जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाएगी।

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को पेशेवर तरीक से हैंडल नहीं किया गया: मोहम्मद कैफ

IANS | July 12, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और अपने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए लोकप्रिय रहे मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज में भारत की हार के बाद टीम इंडिया प्रबंधन की आलोचना की है। कैफ ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन्होंने इससे पहले इतने उलझन में कभी नहीं देखा।

'मेरी शिष्य ने मेरा सपना पूरा किया', क्रांति गौड़ की कोच राजीव बिल्थारे का बयान

IANS | July 12, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में 5 विकेट झटके हैं। क्रांति के इस यादगार प्रदर्शन से उनके कोच राजीव बिल्थारे बेहद खुश हैं।

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

IANS | July 12, 2026 3:59 PM

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। लॉर्ड्स में जारी महिलाओं के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली टेस्ट पारी में '5 विकेट' हासिल किए। इस मुकाबले से कुछ दिन पहले, क्रांति ने उस सपने के बारे में बात की थी जो 'होम ऑफ क्रिकेट' में कदम रखने वाले हर तेज गेंदबाज का होता है। इस तेज गेंदबाज ने बताया कि कैसे वह और उनकी टीम के सभी गेंदबाज ऐतिहासिक टेस्ट 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम लिखवाना और इतिहास रचना चाहते थे। शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक, 22 वर्षीय क्रांति ने अपनी उन बातों को सच कर दिखाया।

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

IANS | July 12, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से दोनों के खिलाड़ी भारतीय टीम के आगामी दौरों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

मारपीट के आरोपों में वसूली की साजिश, एफआईआर परेशान करने वाला: शशांक सिंह

IANS | July 12, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने रविवार को अपने परिवार से जुड़े एक हालिया विवाद के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी सार्वजनिक छवि को खराब करने के लिए एक झूठी 'एफआईआर' दर्ज कराई गई है। इसके माध्यम से जबरन वसूली की साजिश की गई है।

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IANS | July 12, 2026 1:02 PM

गुयाना, 12 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। कीवी टीम से मिले 268 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 48.5 ओवर में हासिल किया।