'लॉर्ड्स' में वनडे रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जड़े 387 रन

IANS | July 19, 2026 8:05 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 3 विकेट खकर 387 रन बनाए। यह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर है। यह इंग्लैंड का वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर भी है।

डकेट का शतक, बेथेल और रूट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रन का लक्ष्य

IANS | July 19, 2026 7:38 PM

लॉर्ड्स, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

लॉर्ड्स वनडे: सर गारफील्ड सोबर्स की याद में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी

IANS | July 19, 2026 4:35 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रविवार को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने महान खिलाड़ी सर गारफील्ड सोबर्स (सर गैरी सोबर्स) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोबर्स का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। श्रद्धांजलि के तौर पर दोनों टीमों के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे रहेंगे। लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों ने भी पूरी गंभीरता से एक मिनट का मौन रखा।

बतौर जोड़ी 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच, रोहित-कोहली ने रचा इतिहास

IANS | July 19, 2026 4:31 PM

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

IANS | July 19, 2026 3:14 PM

लॉर्ड्स, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

नाहिद राणा जिम्बाब्वे के खिलाफ निर्णायक टी20 मैच से बाहर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलना मुश्किल

IANS | July 18, 2026 11:33 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच से पहले बांग्लादेशी टीम को झटका लगा है। चोटिल नाहिद राणा सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सकेंगे। उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी।

जस्टिन लैंगर इंग्लैंड के लिए बहुत अच्छे टेस्ट कोच होंगे: डैरेन लेहमैन

IANS | July 18, 2026 9:55 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच डैरेन लेहमैन ने इंग्लैंड के पुरुषों के टेस्ट हेड कोच के लिए जस्टिन लैंगर के नाम का समर्थन किया है। लेहमैन ने कहा कि इस पद के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है।

टीम का हर बल्लेबाज जो रूट की बल्लेबाजी शैली सीखे, हम और मजबूत हो सकते हैं: हैरी ब्रूक

IANS | July 18, 2026 8:56 PM

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को अनुभवी बल्लेबाज जो रूट से सीख लेने की सलाह दी है। ब्रूक का मानना है कि आधुनिक वनडे क्रिकेट में सिर्फ बड़े शॉट खेलना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित रूप से स्ट्राइक रोटेट करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

फातिमा श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगी टी20 सीरीज, मुनीबा को मिली कमान

IANS | July 18, 2026 8:50 PM

लाहौर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की महिला राष्ट्रीय चयन समिति ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा की। ये 6 मैच 23 जुलाई से 4 अगस्त तक हंबनटोटा में आयोजित होंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली सिद्दीकी को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए पाकिस्तानी महिला टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। नियमित कप्तान फातिमा सना टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट खेलेंगी।

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में बदलाव, सुंदर की जगह हर्ष दुबे टीम में शामिल

IANS | July 18, 2026 8:20 PM

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में रविवार को वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाना है, जिससे पहले चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।