पहला टी20: मयंक और प्रिंस की घातक गेंदबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को 125 पर रोका

IANS | July 23, 2026 6:29 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहली पारी में 125 रन पर रोक दिया है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट, मयंक यादव के नाम रिकॉर्ड

IANS | July 23, 2026 6:07 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज मयंक यादव किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। यह कारनामा मयंक ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के विरुद्ध टी20 मैच के दौरान किया।

हमारे प्रदर्शन में गिरावट आई है, जल्द मजबूत वापसी करेंगे: शिवम दुबे

IANS | July 23, 2026 5:25 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा है कि पिछले कुछ समय से निश्चित रूप से टी20 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे और अपनी फॉर्म फिर से हासिल करेंगे।

इंग्लैंड वनडे विश्व कप 2027 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा

IANS | July 23, 2026 5:22 PM

लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इंग्लैंड के 2027 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। पुरुष टीम अलग-अलग फॉर्मेट में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी, जबकि महिला टीम गर्मियों के सीजन का समापन बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के साथ करेगी।

डब्ल्यूटीसी 2027: ओवल में 9-13 जून के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

IANS | July 23, 2026 5:08 PM

लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ओवल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 के फाइनल की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला 9 से 13 जून के बीच खेला जाएगा। ऐसा दूसरी बार होगा, जब यह मैदान चैंपियनशिप का फाइनल होस्ट करेगा। इससे पहले, साल 2023 में यहां खिताबी मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी थी।

पहला टी20: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अशोक शर्मा का डेब्यू

IANS | July 23, 2026 4:22 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए मिल्टन शुम्बा

IANS | July 23, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

यूथ टेस्ट: रोहित-चिगुरुपति की शानदार गेंदबाजी, भारत ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका को 211 रनों से रौंदा

IANS | July 23, 2026 2:15 PM

कोलंबो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अंडर 19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 211 रनों से हराया। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 472 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

अभिनव मुकुंद ने चुना वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड, शमी-सैमसन को किया बाहर

IANS | July 23, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

IANS | July 23, 2026 12:11 PM

ढाका, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हिस्सा नहीं लेंगे। इबादत की पत्नी गर्भवती हैं और वह जल्द ही पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी कारण इबादत इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।