तीसरे टी20 में 35 रन से हारी जिम्बाब्वे, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

IANS | July 26, 2026 8:19 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर अजेय रहते हुए कब्जा किया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11वीं बार 'शून्य' पर आउट, सिकंदर रजा के नाम 'अनाचाहा रिकॉर्ड'

IANS | July 26, 2026 8:03 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाम पर अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। सिकंदर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 'गोल्डन डक' का शिकार हुए। इसी के साथ सिकंदर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

15 साल और 121 दिन की उम्र में दूसरा अर्धशतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का रिकॉर्ड

IANS | July 26, 2026 6:18 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव 16 साल की उम्र से पहले इस फॉर्मेट में 2 बार अर्धशतक जड़ने वाले पहले पुरुष बन गए हैं। वैभव फिलहाल 15 साल और 121 दिन की उम्र के हैं।

तीसरा टी20: वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य

IANS | July 26, 2026 6:11 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं।

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

IANS | July 26, 2026 2:03 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा। ईशान ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ने कहा कि उनके पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने से ज्यादा जरूरी भारत की पारी की गति को तेज करना था।

'नारी शक्ति ने नाम रोशन किया', लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सराहा

IANS | July 26, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। मन की बात के 136वें एपिसोड में पीएम मोदी ने भारतीय टीम की इस जीत को बड़ी उपलब्धि बताया।

हम कोशिश करते हैं कि वैभव सोशल मीडिया से ज्यादा ध्यान क्रिकेट पर दे : ईशान किशन

IANS | July 26, 2026 9:36 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ हो रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने के बाद से वैभव खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का कहना है कि ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी यह कोशिश करते हैं कि वैभव सोशल मीडिया की दुनिया से ज्यादा ध्यान अपने क्रिकेट पर दें।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

IANS | July 26, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों से रौंदा। इस जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे। हालांकि, अभिषेक ने इस मैच में बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से कमाल किया। शानदार गेंदबाजी के बूते अभिषेक ने अपना नाम टी20 इंटरनेशनल की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

IANS | July 26, 2026 9:12 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: केवम हॉज की दमदार पारी, कैरेबियाई बल्लेबाजों के नाम रहा टेस्ट का पहला दिन

IANS | July 26, 2026 9:05 AM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से कैरेबियाई बल्लेबाजों के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगा लिए हैं।