श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान होंगे धनंजय डी सिल्वा
कोलंबो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा कि दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
कोलंबो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने कहा कि दिमुथ करुणारत्ने की जगह धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उस्मान ख्वाजा के ओपनिंग पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन का मानना है कि डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह कैमरून ग्रीन बेस्ट विकल्प हो सकते हैं।
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। यशस्वी जायसवाल, रचिन रवींद्र, फोएबे लिचफील्ड और लॉरेन बेल ने 2023 के लिए आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर नामांकन अर्जित किया है जबकि, पुरुष वर्ग में रवींद्र और जयसवाल के साथ गेराल्ड कोएत्जी और दिलशान मदुशंका शामिल हैं। वहीं, फोएबे और महिला वर्ग में लॉरेन के साथ मारुफा एक्टर और डार्सी कार्टर के नाम लिस्ट में हैं।
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस) भारत के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 2023 के आईसीसी पुरुष टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस) भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के समय अपने न्यूनतम स्कोर महज 55 रन पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैरान रह गए।
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के बाद करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में कोलकाता टीम के मालिक बन गए हैं।
ऑकलैंड, 3 जनवरी (आईएएनएस) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने फरवरी में न्यूजीलैंड के आगामी दो मैचों के दौरे के लिए एक कमजोर टेस्ट टीम का चयन करने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की आलोचना करते हुए कहा है कि यह एक तरह से मजाक है।
सिडनी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को आराम देने के कदम की आलोचना की और कहा कि क्रिकेटरों को पता होना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट ही सबसे महत्वपूर्ण फॉर्मेट है।
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर साइमन कैटिच ने कहा कि सैंडपेपर गेट घोटाले में उनकी भूमिका के लिए डेविड वार्नर को माफ करना ऑस्ट्रेलियाई जनता के बहुमत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन उन्हें लगता है कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज इस सजा के हकदार नहीं हैं।
केप टाउन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। सेंचुरियन में तीन दिन के अंदर पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हारने के बाद भारत दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमबैक करने के लिए तैयार हैं। जहां टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की हार से बचना चाहेगी।