आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी

IANS | March 16, 2026 11:35 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगी। आइए आपको इस सीजन में खेलने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के नाम बताते हैं।

आईपीएल 2026: एसआरएच के लिए शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे कमिंस, कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे अभिषेक-ईशान

IANS | March 16, 2026 11:27 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में भारत के बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती मुकाबलों में टीम की कप्तानी करने की दौड़ में हैं।

आईपीएल 2026 के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

IANS | March 16, 2026 11:05 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज

IANS | March 16, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं, लेकिन इस बीच कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स भी बने। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने से जुड़ा है। आइए, इस लिस्ट में शामिल शीर्ष खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

अरुंधति रेड्डी समेत ये 3 खिलाड़ी 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित

IANS | March 16, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी समेत पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना और श्रीलंकाई बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को फरवरी माह के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित किया गया है।

न्यूजीलैंड को झटका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से जैकब्स बाहर

IANS | March 16, 2026 3:52 PM

हैमिल्टन, 16 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच झटका लगा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बताया कि बल्लेबाज बेवन जैकब्स घुटने में चोट लगने के कारण मंगलवार को सेडन पार्क में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं।

फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित

IANS | March 16, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को आईसीसी के फरवरी महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

'आईसीसी ट्रॉफी चुराने का इरादा है', बांग्लादेश से हार के बाद कामरान अकमल ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर कसा तंज

IANS | March 16, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से गंवा दी। बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार के बाद टीम एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है।

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास, 29 मार्च को होना है पहला मुकाबला

IANS | March 16, 2026 12:06 PM

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की तैयारी शुरु कर दी है। मुख्य कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में टीम ने पहला सीजन का पहला ट्रेनिंग सेशन पूरा किया। जयवर्धने ने गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे, लसिथ मलिंगा और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ अभ्यास सत्र को संचालित किया। टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग और फिजियोथेरेपी स्टाफ भी मौजूद थे।

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

IANS | March 16, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘नमन’ के एक और एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह सालाना अवॉर्ड सेरेमनी है जो भारतीय क्रिकेट के टॉप परफॉर्मर्स को पहचान देती है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने अपने साथी खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को सम्मानित होने पर बधाई दी।