महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, जी कमलिनी सीजन के बाकी मैचों से बाहर
मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग 2026 के बीच एक बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह युवा बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को शेष सीजन के लिए टीम में शामिल किया है।