ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को बड़ी जिम्मेदारी, न्यू साउथ वेल्स के हेड कोच बने

IANS | March 18, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को न्यू साउथ वेल्स पुरुष टीम ने अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। हैडिन पूर्व कोच ग्रेग शिपर्ड की जगह लेंगे। शिपर्ड का कॉन्ट्रैक्ट एक साल पहले समाप्त हो गया था।

आईपीएल 2026: विराट कोहली आरसीबी के लिए खिताब डिफेंड करने की चुनौती के साथ बेंगलुरु पहुंचे

IANS | March 18, 2026 11:04 AM

बेंगलुरु, 18 मार्च (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए टीम से जुड़ गए हैं। कोहली बुधवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे। टीम मैनेजमेंट, खिलाड़ियों और फैंस को कोहली का बेसब्री से इंतजार था।

आईसीसी से बात करने के बाद ही बीसीबी पर कोई निर्णय लिया जाएगा: अमीनुल हक

IANS | March 18, 2026 10:32 AM

ढाका, 18 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का फैसला उसके गले की फांस बनते जा रहा है। खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि बीसीबी पर कोई भी फैसला लेने से पहले वह आईसीसी से सलाह लेंगे।

'द हंड्रेड': अबरार अहमद पर गावस्कर की टिप्पणी का पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर ने दी प्रतिक्रिया

IANS | March 18, 2026 9:24 AM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा संचालित 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को खरीदे जाने पर विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स के फैसले की आलोचना की थी। गावस्कर के बयान पर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर अजीम रफीक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सैमसन को शामिल करना सीएसके का अच्छा फैसला, फैन बेस और संतुलन मजबूत करेंगे: अनिल कुंबले

IANS | March 18, 2026 8:16 AM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी अब आईपीएल में देखने को मिलेगी। इस बार संजू राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की गुलाबी नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की पीली जर्सी में दिखेंगे। आरआर के साथ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में लंबा समय गुजारने के बाद सैमसन अब सीएसके के साथ नई भूमिका के लिए तैयार हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुश्किल में, नई सरकार टी20 विश्व कप से बाहर रहने के फैसले की जांच करेगी

IANS | March 18, 2026 7:40 AM

ढाका, 18 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने का फैसला एक बार फिर से चर्चा में है। बांग्लादेश की नई सरकार ने इस मामले की जांच शुरू करने का फैसला लिया है।

'रणजी के तेंदुलकर' हैं हार्दिक पंड्या के आइडल, कई फैंस को आंकड़े चौंका देते हैं

IANS | March 17, 2026 10:53 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पूर्व ओपनर वसीम जाफर को अपना आदर्श बताया। एक समय था, जब घरेलू क्रिकेट में वसीम जाफर की तुलना विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से होती थी। जाफर ने करीब 24 साल लंबे करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल है।

पीएसएल: जिसने खेला सिर्फ 1 इंटरनेशनल टी20 मैच, उसे हैदराबाद किंग्समेन ने बनाया कप्तान

IANS | March 17, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मार्नस लाबुशेन को हैदराबाद किंग्समेन फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया है। लाबुशेन इस साल पीएसएल टीम के कप्तान बनने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कराची किंग्स ने डेविड वॉर्नर और मुल्तान सुल्तांस ने एश्टन टर्नर को अपना कप्तान बनाया था।

वो शीर्ष खिलाड़ी, जिनके नाम आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के

IANS | March 17, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों ने बाउंड्री की बरसात के साथ कई अनूठे रिकॉर्ड्स बनाए हैं। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

कैनो स्लैलम: रोमांचक वाटर स्पोर्ट, जिसमें तेजी, संतुलन और रणनीति का अनोखा मिश्रण

IANS | March 17, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। ओलंपिक में खेले जाने वाले रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स में 'कैनो स्लैलम' भी शामिल है, जिसमें खिलाड़ी (कयाक) तेज बहाव वाली नदी में बने कृत्रिम या प्राकृतिक गेट्स के बीच से नाव चलाते हैं। इस खेल में संतुलन, गति और दिशा नियंत्रण बेहद जरूरी होता है। कयाक कम समय में बिना गलती गेट पार कर जीत हासिल करता है।