महिला वनडे: शतक चूकीं हसिनी परेरा, बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर श्रीलंका ने जीती सीरीज

IANS | April 25, 2026 8:43 PM

राजशाही, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मेहमान श्रीलंकाई टीम ने शनिवार को शाहिद कमरुज्जमां स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 7 विकेट से जीता।

पीबीकेएस ने चेज किया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, डीसी के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

IANS | April 25, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।

आईपीएल 2026: 'हाई स्कोरिंग' मैच में पंजाब किंग्स की जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

IANS | April 25, 2026 8:04 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पीबीकेएस ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती बना ली है। पंजाब किंग्स 7 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 7 मुकाबलों में चौथी हार मिली है।

केएल राहुल ने रचा इतिहास, आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने भारतीय बल्लेबाज

IANS | April 25, 2026 5:40 PM

दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रहा है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राहुल आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

आईपीएल 2026: टॉस के मामले में अक्षर पटेल 'लकी', दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

IANS | April 25, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में शनिवार को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेस) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। यह आईपीएल में लगातार 9वां ऐसा मुकाबला था, जिसमें डीसी ने टॉस अपने नाम किया।

आईपीएल 2026: डीसी ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, अपने घर में पंजाब किंग्स को रोकना चुनौती

IANS | April 25, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

नाहिदा अख्तर, सरमिन सुल्ताना पर लगा जुर्माना, आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का मामला

IANS | April 25, 2026 2:41 PM

दुबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की क्रिकेटर नाहिदा अख्तर और सरमिन सुल्ताना पर श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

'स्लैपगेट' पर ऐड बनाकर हरभजन ने 1 करोड़ कमाए, माफी वाले बयान नाटक: एस. श्रीसंत

IANS | April 25, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के बीच हुआ 'थप्पड़ कांड' आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक माना जाता है। आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में घटी ये घटना हर साल उस समय चर्चा में आ जाती है, जब आईपीएल का आयोजन हो रहा होता है।

'भारत के लिए खेलना एकमात्र लक्ष्य, इससे बड़ा कुछ नहीं': क्रुणाल पांड्या

IANS | April 25, 2026 1:38 PM

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का कहना है कि उनका लक्ष्य हमेशा भारत के लिए खेलना रहा है। भारतीय टीम की जर्सी पहनने से बेहतर कोई एहसास नहीं है।

टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे का नाम रिटेंशन लिस्ट में शामिल

IANS | April 25, 2026 12:21 PM

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की है। सूची में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सीनियर खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे का नाम शामिल है।