'मिस्ट्री स्पिनर' सुयश शर्मा, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू में ही जमाई धाक
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सुयश शर्मा एक उभरते हुए लेग स्पिनर हैं, जो आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए चर्चा में आए। दिल्ली के रहने वाले सुयश ने घरेलू क्रिकेट में अधिक अनुभव न होने के बावजूद अपने पहले ही सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी गुगली और वैरिएशन ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। सुयश को केकेआर ने एक 'मिस्ट्री स्पिनर' के रूप में उतारा और वह इस भरोसे पर खरे उतरे।