'बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी', एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं और बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी के साथ खेलने की जरूरत है।