'यह जगह सेंटर-स्टेज होगी', लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू होने पर बोले जय शाह

IANS | April 23, 2026 11:37 AM

दुबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईसीसी ने ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू होने का स्वागत किया है। क्रिकेट 128 साल बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ओलंपिक खेलों में वापसी कर रहा है।

आईपीएल 2026: एमआई और सीएसके के बीच रोमांचक मुकाबला आज, एमएस धोनी के खेलने पर संशय बरकरार

IANS | April 23, 2026 9:47 AM

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

आईपीएल 2026: एलएसजी पर जीत के साथ नंबर-2 बनी आरआर, प्रिंस यादव के पास पहुंची पर्पल कैप

IANS | April 23, 2026 8:24 AM

लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के दिए 160 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 40 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस हार के बाद एलएसजी अंकतालिका में 9वें नंबर पर चली गई है।

टी20 सीरीज: लौरा वोल्वार्ड्ट का शतक, दक्षिण अफ्रीका से लगातार तीसरा मैच हारी भारतीय टीम

IANS | April 23, 2026 8:06 AM

जोहानसबर्ग, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के शतक की बदौलत मैच 9 विकेट से जीता। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी हार थी। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

महिला वनडे: कप्तान अटापट्टू के बाद हर्षिता-हंसिमा की शानदार बल्लेबाजी, बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से बराबरी पर श्रीलंका

IANS | April 22, 2026 7:39 PM

राजशाही, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ बुधावर को शहीद कमरुज्जमां स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 25 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाना है।

लंका प्रीमियर लीग: 10 जुलाई से 5 अगस्त के बीच खेला जाएगा छठा सीजन

IANS | April 22, 2026 5:59 PM

कोलंबो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का 2026 संस्करण 10 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 मई को खुलेगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की है।

आईसीसी रैंकिंग: टी20 फॉर्मेट में नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों की छलांग, वनडे में बांग्लादेशियों को फायदा

IANS | April 22, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 26 रन से गंवाने के बाद दूसरा मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम करने के बाद बांग्लादेश ने न सिर्फ तीन मुकाबलों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया, बल्कि उसके खिलाड़ियों ने भी व्यक्तिगत प्रदर्शन में काफी सुधार किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में छलांग लगाई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में धीमे ओवर रेट के लिए बांग्लादेश पर लगा जुर्माना

IANS | April 22, 2026 3:03 PM

ढाका, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश मेजबान है। सोमवार को सीरीज का दूसरा मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। मैच में बांग्लादेश की गेंदबाजी की गति धीमी रही। इस वजह से बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

IANS | April 22, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके कप्तानों के दमदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही है। उदाहरण के रूप में हम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ले सकते हैं। अंकतालिका में दोनों टीमें क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

एमएस धोनी को विकेटकीपिंग करते देखना सीएसके के लिए अच्छा संकेत: आदित्य तारे

IANS | April 22, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सीएसके की तरफ से पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, चर्चा का विषय बना हुआ है।