पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत, सलमान आगा की कप्तानी जा सकती है
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन इस जीत का अंतर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।