आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IANS | April 21, 2026 9:53 PM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आईपीएल- 2026' के 31वें मुकाबले में मंगलवार की शाम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हुई। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक लगाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

'स्पेशल सेंचुरी' के साथ हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड

IANS | April 21, 2026 9:51 PM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में पारी के लिहाज से सबसे तेज 'छक्कों का शतक' पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लासेन ने यह आंकड़ा 52 गेंदों में छुआ। क्रिस गेल (37) इस लिस्ट में शीर्ष पायदान पर हैं, जबकि रसेल (47) दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मुकाबलों के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, अब्दुल गफ्फार को मौका

IANS | April 21, 2026 9:06 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलेन को पहली बार बांग्लादेश की टीम में बुलाया गया है। गफ्फार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए बांग्लादेश की 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

बीएचईएल क्वार्टर में पले तिलक वर्मा, जिन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे इलेक्ट्रिशियन पिता

IANS | April 21, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) की तरफ से खेलते हुए सोमवार को तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला शतक लगाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 101 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2026 के बीच सीएसके को एक और झटका, आयुष म्हात्रे शेष सीजन से बाहर

IANS | April 21, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे शेष सीजन से बाहर हो गए हैं।

तिलक स्पिनरों के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलें: चेतेश्वर पुजारा

IANS | April 21, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तिलक वर्मा से स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा ज्यादा सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की है। पुजारा ने कहा कि टी20 क्रिकेट में सफल होने के लिए सिर्फ शॉट चुनने के बजाय इरादा जरूरी है।

शाहरुख खान और राहुल तेवतिया पर जीटी का इतना भरोसा हैरान करने वाला: अभिनव मुकुंद

IANS | April 21, 2026 1:47 PM

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) को सोमवार को अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडिमय में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 99 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीटी की हार के बाद टीम प्रबंधन द्वारा शाहरुख खान और राहुल तेवतिया पर किए जा रहे भरोसे को लेकर पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने हैरानी जताई।

आईपीएल 2026: क्या डीसी पाथुम निसांका की जगह 26 साल के इस सलामी बल्लेबाज को मौका दे सकती है?

IANS | April 21, 2026 1:28 PM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जाएगा। डीसी के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी परेशानी का कारण रही है। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है।

जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर देना हार्दिक पांड्या का मास्टरस्ट्रोक था: मिशेल मैक्लेनाघन

IANS | April 21, 2026 12:45 PM

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सीजन का पहला विकेट लिया। बुमराह ने अपना विकेट पारी की पहली गेंद पर ही लिया। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और पूर्व में आईपीएल में एमआई के लिए खेल चुके मिशेल मैक्लेनाघन ने बुमराह को पारी का पहला ओवर देने के लिए एमआई कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफ की।

'तुम कर सकते हो, तुम करोगे', तिलक वर्मा ने किया हार्दिक पांड्या से मिले गुरुमंत्र का खुलासा

IANS | April 21, 2026 12:21 PM

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तिलक वर्मा के धमाकेदार शतक की वजह से मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस पर 99 रन से जीत हासिल की। एमआई की आईपीएल 2026 में लगातार 4 मैचों में मिली हार के बाद पहली जीत थी।