रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, 8 बार की विजेता कर्नाटक से छीना खिताब
हुबली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है।
हुबली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है।
कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे।
कैंडी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत नेपाल के खिलाफ जीत के साथ की थी। यह जीत मुश्किल से मिली थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इन दो मैचों के बाद इंग्लैंड के लिए सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन इंग्लैंड न सिर्फ सुपर-8 में पहुंची, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। सेमीफाइनल तक के सफर में इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने असाधारण भूमिका अदा की है।
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के लिए टी20 विश्व कप 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। बटलर ने नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 और 21 रन की पारियों से टूर्नामेंट की शुरुआत तो ठीक की, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया। वह अब तक खेली 7 पारियों में महज 62 रन बना पाए हैं।
कोलंबो, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए जरूरी था कि ये मैच इंग्लैंड जीते और हुआ भी ऐसा ही। इंग्लैंड ने 4 विकेट से ये मैच जीत लिया। इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक और मौका दे दिया है।
कैंडी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के पास श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जाने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही कुछ समीकरण भी साधने होंगे।
कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। 7 मैचों में सिर्फ 62 रन... टी20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
होबार्ट, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से मिले 252 रनों के लक्ष्य को महज 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली टीम के प्रदर्शन से गदगद नजर आईं।
होबार्ट, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के लिए बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।