'सीएसके के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत था, डीसी से लगातार हो रही गलतियां चिंताजनक': आरोन फिंच
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पटेल के इस फैसले की आलोचना की है।