आईपीएल 2026: गायकवाड़-कार्तिक की फिफ्टी, सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से रौंदा
चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है।