आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में बदलाव, मावी की जगह अंबरीश टीम में शामिल

IANS | May 1, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने खेमे में बदलाव किया है। सीजन के शेष मुकाबलों के लिए शिवम मावी की जगह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल 2026: जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सीएसके और एमआई

IANS | May 1, 2026 4:28 PM

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का 44वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें दोनों ही टीमें अपनी किस्मत बदलकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।

पहली टी20 मुंबई विमेंस लीग: सायली, साइमा और हुमैरा आइकन प्लेयर चुनी गईं

IANS | May 1, 2026 3:06 PM

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने सायली सतघरे, साइमा ठाकोर और हुमैरा काजी को पहली टी20 मुंबई विमेंस लीग के लिए आइकन प्लेयर चुना है। पहले सीजन को आकार देने के लिए यह एक अहम कदम है।

आईपीएल 2026: पहली 2 पारियों में 160 रन, बाद की 5 पारियों में 49 रन, डीसी के लिए सिरदर्द बनी इस बल्लेबाज की फॉर्म

IANS | May 1, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की शुरुआत धमाकेदार रही थी। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराया था। दिल्ली को इन दोनों मैचों में मिली जीत का हीरो एक युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी रहा था। इस खिलाड़ी का बल्ला बाद के 6 मैचों की 5 पारियों में नहीं चला है। डीसी को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

जेसन होल्डर जीटी में संतुलन और ताकत बढ़ाते हैं: संजय बांगड़

IANS | May 1, 2026 1:51 PM

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की तरफ से खेल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर की जमकर तारीफ की है। बांगड़ ने होल्डर को जीटी के लिए एक अहम खिलाड़ी बताया।

'आप निजी पसंद के काम निजी जगह पर करें', रियान पराग के मामले पर बोले आर अश्विन

IANS | May 1, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग के वेपिंग मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसे दबाया नहीं जा सकता।

न्यूजीलैंड व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान मिशेल सैंटनर एक महीने के लिए क्रिकेट से बाहर

IANS | May 1, 2026 1:02 PM

ऑकलैंड, 1 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान मिशेल सैंटनर कम से कम एक महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी है।

'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

IANS | May 1, 2026 11:31 AM

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे और शानदार प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि अपने करियर के इस स्टेज पर, टीम की सफलता में योगदान देना, निजी उपलब्धि का पीछा करने से ज्यादा मायने रखता है।

कनाडा क्रिकेट: मोंटी देसाई पुरुष टीम के हेड कोच बने

IANS | May 1, 2026 10:49 AM

टोरंटो, 1 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुषों की नेशनल टीम का हेड कोच बनाया है। देसाई की नियुक्ति को कनाडा क्रिकेट के विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

आईपीएल 2026: 'नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना अहम रहा', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले जेसन होल्डर

IANS | May 1, 2026 9:44 AM

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर जेसन होल्डर के गेंद और बल्ले से किए बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीटी ने मैच 4 विकेट से जीता। होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।