आईपीएल 2026: पंजाब को हराकर अंकतालिका में आरआर ने कौन सा स्थान हासिल किया? वैभव के सिर पर सजी ऑरेंज कैप
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। आरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया। पंजाब की सीजन की यह पहली हार थी।