आरसीबी बनाम एसआरएच : सर्वाधिक रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली

IANS | March 26, 2026 10:30 AM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी ने पिछले साल 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था। आइए आपको उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने आरसीबी-हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026: हर्षित राणा के स्थान पर केकेआर में शामिल हुए नवदीप सैनी

IANS | March 25, 2026 9:11 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। सैनी 75 लाख रुपये में टीम में शामिल होंगे।

उन्मुक्त चंद: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान, जो बना गया था रातों-रात सुपरस्टार मगर...

IANS | March 25, 2026 8:25 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 का खिताब जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने शानदार बल्लेबाजी के साथ अपनी खास पहचान बनाई। इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन भारत की सीनियर टीम से खेलने का मौका नहीं मिल सका, जिसके बाद उन्मुक्त ने अमेरिका का रुख किया।

इस साल हमने अब तक सभी ट्रॉफियां जीतीं, बीसीसीआई की मेहनत रंग ला रही है: हरमनप्रीत कौर

IANS | March 25, 2026 6:31 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत को बतौर कप्तान वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट की पहचान और लोकप्रियता में आए बदलाव को जीना 'एक शानदार एहसास' बताया है। कप्तान और उनकी टीम को पता था कि देश में बदलाव तभी आएगा, जब उनके नाम कोई बड़ी ट्रॉफी होगी। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की सफलता का श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दिया है।

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड: टी20 सीरीज में सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने जुटाए 100 रन, जानें गेंदबाजों में टॉप कौन?

IANS | March 25, 2026 5:59 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 68 रन से गंवा दिया। इसके बाद कीवी टीम ने तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली थी।

आईसीसी रैंकिंग: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगाई टी20 फॉर्मेट में छलांग

IANS | March 25, 2026 4:06 PM

दुबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ पुरुषों की आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा मिला है। इस लिस्ट में चार कीवी तेज गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने जीती टी20 सीरीज, पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को 33 रन से हराया

IANS | March 25, 2026 3:11 PM

हेग्ले ओवल, 25 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने हेग्ले ओवल में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 33 रन से हराकर न सिर्फ मैच जीता है, बल्कि 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

केदार जाधव ने वनडे क्रिकेट में हासिल की थी बड़ी उपलब्धि, पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे

IANS | March 25, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केदार जाधव एक ऐसे प्रतिभाशाली ऑलराउंडर रहे जिन्हें उनकी क्षमता के मुताबिक मौका नहीं मिला, लेकिन जितने भी मौके उन्हें मिले, उसमें बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी अलग पहचान उन्होंने स्थापित की।

न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दिया 188 रन का लक्ष्य

IANS | March 25, 2026 1:50 PM

हेग्ले ओवल, 25 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला जीतने और सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 188 रन का लक्ष्य मिला है।

'आरसीबी डील का छोटा हिस्सा मिल जाए तो', नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने दिया अहम सुझाव

IANS | March 25, 2026 1:00 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आरसीबी को आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी माना जाता है। मंगलवार को आरसीबी का स्वामित्व आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के पास करीब 16,660 करोड़ रुपये में चला गया। इस डील ने खेल जगत में आरसीबी को फिर से चर्चा में ला दिया है। नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने इस बड़ी रकम के छोटे से हिस्से को एसोसिएट क्रिकेट के विकास में लगाने की वकालत की है।