शाहिद अफरीदी को पछाड़कर रोहित शर्मा बने वनडे फॉर्मेट में 'सिक्सर किंग'
रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 5 चौके निकले।