आईपीएल 2026: कोहली का 9वां आईपीएल शतक, केकेआर पर दमदार जीत के साथ आरसीबी 'नंबर-1'

IANS | May 14, 2026 12:26 AM

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

सारा टेलर बनीं इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम की फील्डिंग कोच, आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मिली जिम्मेदारी

IANS | May 13, 2026 10:24 PM

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर इंग्लैंड की सीनियर पुरुषों की टीम के साथ काम करने वाली पहली महिला बनने जा रही हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री

IANS | May 13, 2026 6:33 PM

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें दो साल की गैरमौजूदगी के बाद सीमर ओली रॉबिन्सन को वापस शामिल किया गया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के लिए 3 नए खिलाड़ियों एमिलियो गे, जेम्स र्यू और सन्नी बेकर को शामिल किया है। यह टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: पाकिस्तान पर जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा

IANS | May 13, 2026 3:34 PM

दुबई, 13 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराया था। अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की यह पहली जीत थी। बांग्लादेश के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और इसका फायदा उन्हें बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में हुआ है।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर आशीष नेहरा के प्रभाव को स्वीकार करना होगा: संजय बांगड़

IANS | May 13, 2026 2:29 PM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर हेड कोच आशीष नेहरा का प्रभाव है और इसे हमें स्वीकार करना होगा। बांगड़ ने कहा कि नेहरा को जीटी की गेंदबाजी को आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत गेंदबाजी इकाई बनाने का श्रेय मिलना चाहिए।

कगिसो रबाडा जीटी की तेज गेंदबाजी के नेतृत्वकर्ता बन गए हैं: सबा करीम

IANS | May 13, 2026 1:40 PM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जीटी की जीत में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की अहम भूमिका रही। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने रबाडा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह गुजरात की तेज गेंदबाजी के नेतृत्वकर्ता बन गए हैं।

आईपीएल 2026: 'हर टीम को ऐसी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है', जीटी से हार के बाद बोले एसआरएच कोच डेनियल विटोरी

IANS | May 13, 2026 12:31 PM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हरा दिया। इस बड़ी हार की वजह से एसआरएच अंकतालिका में पहले स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गई है। एसआरएच की रन रेट में भी गिरावट आई है। एसआरएच की हार के बाद हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि हर टीम को टूर्नामेंट में कभी-कभी ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है।

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

IANS | May 13, 2026 11:53 AM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। एसआरएच को इस मुकाबले में 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

IANS | May 13, 2026 10:09 AM

मेलबर्न, 13 मई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कप्तानी सोफी मोलिनक्स करेंगी।

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

IANS | May 13, 2026 9:29 AM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। जीटी की लगातार पांचवी जीत थी और इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। जीटी कप्तान ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।