'वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल', अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार
मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें फिल्म से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों फरीदा जलाल और किरण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। अक्षय ने कहा कि फिल्म की सफलता में उनका आशीर्वाद और अनुभव शामिल है।