जब काजल अग्रवाल को साबित करना पड़ा खुद को जिंदा, मौत की खबर ने बढ़ा दी थी चिंता
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और सादगी के दम पर उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।