500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

IANS | June 12, 2026 4:17 PM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनकी सफलता की कहानी उतनी आसान नहीं रही, जितनी बाहर से लोगों को दिखाई देती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया है। एक समय ऐसा भी था जब वह बेहद कम पैसों के साथ मुंबई आई थीं और मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया।

'काला हिरण' फिल्म विवाद : हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, रिलीज पर रोक लगाने को दायर की याचिका

IANS | June 12, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में स्थायी और अंतरिम निषेधाज्ञा की याचिका दायर की है, जिसमें फिल्म के निर्माण, प्रचार और वितरण पर रोक लगाने की मांग की गई है।

आखिर क्यों हॉरर कहानियों में इतनी दिलचस्पी रखते हैं विक्रम भट्ट? निर्देशक ने किया खुलासा

IANS | June 12, 2026 3:05 PM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। हॉरर फिल्मों का नाम आते ही निर्देशक विक्रम भट्ट का नाम जरूर याद आता है। पिछले कई सालों में उन्होंने ऐसी कई फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने दर्शकों को डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर किया। अब उनकी नई फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए विक्रम भट्ट ने खुलकर बताया कि आखिर उन्हें डर और हॉरर कहानियों में इतनी दिलचस्पी है।

प्रणीत मोरे विवाद पर सीएम फडणवीस बोले, स्टैंड-अप कॉमेडी में सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी

IANS | June 12, 2026 2:27 PM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो को लेकर उठे विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है।

प्रणीत मोरे के शो में एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार के बयान पर बवाल, केईएम अस्पताल ने जांच के लिए बनाई कमेटी

IANS | June 12, 2026 1:10 PM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। कमीडियन प्रणीत मोरे के शो में मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम अस्पताल की एमबीबीएस थर्ड-ईयर की छात्रा सेजल पवार द्वारा दिए गए एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश देने पड़े और पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है।

'भारत भाग्य विधाता' की कहानी ने दर्शकों को झकझोरा, बोले- 'ऐसा लगा जैसे हम 26/11 के दौर में पहुंच गए हों'

IANS | June 12, 2026 11:56 AM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने अपने अनुभव साझा किए। ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कंगना रनौत के अभिनय की सराहना की, हालांकि कुछ लोगों ने इसमें कुछ कमियां भी गिनाईं।

'चितचोर' की यादों में खोईं जरीना वहाब, मास्टर राजू संग तस्वीर साझा कर ताजा किए पुराने दिन

IANS | June 12, 2026 10:34 AM

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में कुछ रिश्ते और यादें ऐसी होती हैं, जो समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहती हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री जरीना वहाब ने सोशल मीडिया पर अभिनेता मास्टर राजू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने फैंस को सीधे 1970 के दशक की यादों में पहुंचा दिया।

हर किरदार शिद्दत से निभाती हूं, फिल्म के विजन के अनुसार खुद को ढालती हूं: शीना चौहान

IANS | June 11, 2026 11:24 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अपकमिंग फिल्म 'अर्जुनैन अल्लिरानी' में ‘रानी’ का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शीना चौहान ने कहा कि वह हर भूमिका को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ निभाने में विश्वास रखती हैं। उनके अनुसार, जब भी वह किसी प्रोजेक्ट को हां कहती हैं, तो वह पूरी तरह से उस किरदार की दुनिया में खुद को ढाल लेती हैं।

हर फिल्म मेकर को बदले की कहानी पसंद होती है, इस नजरिए से पीएम मोदी हमारे हीरो हैं: विक्रम भट्ट

IANS | June 11, 2026 10:48 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अपनी अपकमिंग फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' की रिलीज की तैयारी में जुटे फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने देश का नेतृत्व करने के तरीके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

प्रणित मोरे की बढ़ीं मुश्किलें, कमीडियन समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर

IANS | June 11, 2026 10:05 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में स्टैंड-अप कमीडियन और यूट्यूबर प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने उनके साथ शामिल अन्य के खिलाफ एफआईआर करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।