'मैं यामी की फैन हूं', 'हक' की परफॉर्मेंस ने आलिया भट्ट का जीता दिल
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्में केवल मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, बल्कि कभी-कभी उनका प्रभाव इतना गहरा होता है कि वे इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों तक को भी प्रभावित कर देती हैं। हाल ही में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' ने ऐसा ही प्रभाव डाला है। यामी गौतम की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों को भी दीवाना बना दिया है।