फराह और फरहान ने एक साथ सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, जोया अख्तर ने पोस्ट किया वीडियो
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर और फिल्मकार फराह खान शुक्रवार को 61वां जन्मदिन मना रही हैं, वहीं अभिनेता, निर्देशक और गायक फरहान अख्तर भी 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्ममेकर जोया अख्तर ने दोनों के लिए एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।