'योग कीजिए, निरोगी रहिए', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिल्मी हस्तियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

IANS | June 21, 2026 2:31 PM

बेंगलुरु/मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं, बुजुर्गों और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। बेंगलुरु और मुंबई में आयोजित कार्यक्रमों में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी हिस्सा लिया और योग को जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

'हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे', फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

IANS | June 19, 2026 11:36 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। फादर्स डे के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपने जीवन में पिता के महत्व को याद करते हुए भावुक बातें साझा कीं। आईएएनएस संग बातचीत में किसी ने पिता को अपनी ताकत बताया तो किसी ने उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम कहा। कई कलाकारों ने यह भी बताया कि पिता बनने के बाद उनकी सोच में कैसे बदलाव आया और वे अब अपने पिता को पहले से ज्यादा समझने लगे हैं।

'राख' में सीरियल किलर का किरदार निभाने पर बोले आकाश मखीजा, 'असल जिंदगी के अनुभवों ने की मदद'

IANS | June 19, 2026 9:28 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'राख' काफी चर्चा में है। इसमें अभिनेता आकाश मखीजा ने एक साइकोपैथिक सीरियल किलर का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि इसे तैयार करने में उन्होंने अपने असली जीवन के कुछ अनुभवों का सहारा लिया।

सुषमा सेठ बर्थडे स्पेशल : जब 'हम लोग' की 'दादी' को मारने की हुई तैयारी तो भड़क उठे थे दर्शक, दूरदर्शन को भेजे हजारों खत

IANS | June 19, 2026 7:35 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुषमा सेठ ने अपने लंबे करियर में मां, दादी और नानी के कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन एक किरदार ऐसा रहा, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। यह किरदार था, दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल 'हम लोग' की दादी यानी इमरती देवी का। इस किरदार से लोगों का लगाव इतना बढ़ गया था कि जब इसे कहानी से हटाने की तैयारी हुई, तो दर्शक भड़क उठे और चिट्ठियां लिखनी शुरू कर दी।

सुपरस्टार पिता के बेटे होकर भी बॉलीवुड से दूर रहा बचपन, राहुल खन्ना ने खुद बताई थी वजह

IANS | June 19, 2026 6:13 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया था कि उन्हें बॉलीवुड का वैसा माहौल कभी नहीं मिला, जैसा लोग समझते हैं।

स्टार बनने से पहले सिक्योरिटी गार्ड की जॉब, अखबार भी बांटते थे गिप्पी ग्रेवाल, पत्नी ने दिया भरपूर साथ

IANS | June 19, 2026 5:45 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शेखर सुमन का टॉक शो 'शेखर टुनाइट' हर एपिसोड के साथ दर्शकों को मशहूर हस्तियों की जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू कराता है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं। इसी कड़ी में, शो में मेहमान बनकर आए पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के अनसुने किस्से भी जानने को मिले।

बच्चे तकनीक से ज्यादा वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखें, एक्टर कंवर ढिल्लों ने पिता की दी सीख दोहराई

IANS | June 19, 2026 2:55 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। 21 जून को फादर्स डे से पहले टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता कंवर ढिल्लों ने अपने पिता से जुड़ी कई प्रेरणादायक बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें खुद के दम पर आगे बढ़ने की सीख दी।

लगान फिल्म के 'घनन घनन' गाने की शूटिंग क्यों थी चुनौतीपूर्ण, कोरियोग्राफर राजू खान ने सुनाया किस्सा

IANS | June 19, 2026 2:06 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली 'लगान' का लोकप्रिय गाना 'घनन घनन' आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म की कोरियोग्राफी टीम का हिस्सा रहे और दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के बेटे राजू खान ने हाल ही में इस गाने की शूटिंग से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि सीमित समय, मौसम की दिक्कतों और बड़े सेट के कारण यह गाना उनके करियर का सबसे मुश्किल शूट था।

अहमदाबाद फैशन वीक में रेस्क्यू पालतू जानवरों संग रैंप पर उतरीं एकता जैन, बोलीं- 'इन्हें खरीदें नहीं, गोद लें'

IANS | June 18, 2026 11:20 PM

अहमदाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। फैशन की दुनिया में अक्सर ग्लैमर और नए डिजाइन्स की चर्चा होती है, लेकिन जब फैशन किसी सामाजिक संदेश के साथ जुड़ जाए तो उसका असर और भी बढ़ जाता है। अहमदाबाद फैशन वीक सीजन 3 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने रैंप पर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा। साथ ही पालतू जानवरों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया।