'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

IANS | May 10, 2026 11:35 AM

मुंबई, 10 मई। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के विजेता व अभिनेता गौरव खन्ना जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आएंगे। गौरव ने बताया कि वह इस बार खतरों से भरी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही, शो में बिग बॉस के पुराने साथियों से मुलाकात को लेकर वह उत्साहित भी हैं।

सोनम के लाडले 'रुद्रलोक' से पत्रलेखा की लाडली 'पार्वती' तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम

IANS | May 9, 2026 11:02 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों अपने बच्चों को ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम दे रहे हैं। ये नाम न सिर्फ अनोखे और आकर्षक हैं, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों, भक्ति और दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं। सोनम कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने छोटे बेटे के नामकरण की जानकारी दी।

भारतीय संगीत जगत के 'अनमोल रत्न', जिन्होंने छोटी उम्र में हासिल की खयाल, ध्रुपद और टप्पा जैसे रागों में निपुणता

IANS | May 9, 2026 10:51 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। आज जब हम पुरानी यादों और मधुर संगीत की बात करते हैं तो पंकज मलिक का नाम स्वाभाविक रूप से सामने आता है। वे एक बेहतरीन गायक, दुर्लभ संगीतकार और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी शानदार कलाकारी के सम्मान में आज भी प्रशंसक उन्हें भारतीय संगीत जगत का अनमोल रत्न बताते हैं।

ताराचंद बड़जात्या: पैसों के बिना शुरू हुआ सफर, मेहनत के दम पर खड़ा किया राजश्री जैसा बड़ा साम्राज्य

IANS | May 9, 2026 8:56 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ निर्माता ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सोच ही बदल दी। ऐसे ही महान फिल्म निर्माता थे ताराचंद बड़जात्या। उनकी फिल्मों में प्यार, रिश्ते, परिवार और भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती थी। आज भी राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्मों को लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इतना बड़ा फिल्मी साम्राज्य खड़ा करने वाले ताराचंद बड़जात्या ने अपने करियर की शुरुआत बिना पैसों के की थी।

आलोचना मुझे बेहतर इंसान और कलाकार बनने में मदद करती है: पुलकित सम्राट

IANS | May 9, 2026 6:01 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ग्लोरी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनका नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच अभिनेता ने अपने करियर, आलोचना और दर्शकों से मिलने वाले प्यार को लेकर खुलकर बात की।

रवि बहल: जब फिल्मों में काम न मिलने पर कपड़ों का कारोबार शुरू करने का बना लिया था मन फिर चमकी किस्मत

IANS | May 9, 2026 5:27 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चमक-दमक को देखकर अक्सर लोगों को लगता है कि फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी हमेशा आसान और सफल होती है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग होती है। ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जिन्होंने शानदार शुरुआत की, लोगों का प्यार भी पाया, लेकिन फिर धीरे-धीरे काम कम होता गया और उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा। ऐसे ही कलाकार है 90 के दशक के अभिनेता रवि बहल।

हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी, 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से करेंगी अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत

IANS | May 9, 2026 4:56 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी खास जगह बनानी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री दिशा पाटनी भी ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली इंटरनेशनल मूवी 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में वह एक्शन करती नजर आ रही हैं।

'द रॉयल्स' के एक साल पूरे होने पर इमोशनल हुए ईशान खट्टर, सेट की यादों को किया साझा

IANS | May 9, 2026 2:38 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। ओटीटी की दुनिया में पिछले कुछ सालों में कई ऐसी सीरीज आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ऐसी ही एक सीरीज रही 'द रॉयल्स', जिसने रिलीज होते ही युवाओं के बीच अलग पहचान बनाई थी। अब इस सीरीज को एक साल पूरा हो चुका है। इस खास मौके पर अभिनेता ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने सीरीज से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए शूटिंग के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद भी कहा।

ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'

IANS | May 9, 2026 12:11 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। आजकल कई लोग मानसिक परेशानी के समय थेरेपी और काउंसलिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू कपूर की सोच इस मामले में थोड़ी अलग है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से थेरेपी पर ज्यादा भरोसा नहीं करतीं। उनका मानना है कि इंसान को ऐसे दोस्तों और परिवार की जरूरत होती है, जिनसे वह खुलकर बात कर सके और अपना दर्द बांट सके।

कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित

IANS | May 9, 2026 11:28 AM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृतिका कामरा अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ स्टाइल और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच उन्होंने 60-70 के दशक के क्लासिक लुक और उस दौर के लोकप्रिय हेयरस्टाइल ‘कर्टेन बैंग्स’ को अपना पसंदीदा बताया है।